पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। माता भगवती देवी शर्मा के अवतरण और अखंड दीप शताब्दी प्राकट्य अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से दिव्य ज्योति प्रकाट्य उत्सव यात्रा का राज्यमंत्री के जनसहयोग कार्यालय पर ज्योति और कलश का पूजन आरती कर भव्य स्वागत किया गया। ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने यात्रा रथ मे स्थापित कलश और अखंड ज्योति का विधिवत पूजन किया। इसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर गायत्री परिवार से जुड़े पीएल गंगवार, महेश शर्मा, अनिल शर्मा, जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री भाजपा अमरीश शर्मा, मनोज मिश्रा, निखिल मिश्रा, शांति स्वरूप शर्मा, ओमकार मौर्य, हर्ष कुमार, हरिओम मौर्य सहित श्रद्धालु उपस्थिति रहे। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्ति पीठ को आदर्श मंदिर के रूप विकसित पर हुआ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.