हरिद्वार, मार्च 25 -- शांतिकुंज में देश-विदेश से पहुंचे साधकों के बीच आयोजित कार्यक्रम में नौनिहालों ने वैदिक विधि-विधान से गायत्री महायज्ञ का संचालन किया। इससे वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित महायज्ञ में गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने आत्मविश्वास और शुद्ध उच्चारण के साथ मंत्रोच्चार कर भावविभोर कर दिया। यज्ञ के दौरान बच्चों और साधकों ने सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना के साथ आहुतियां अर्पित कीं। इसके साथ महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से विश्व कल्याण और सद्बुद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी और महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने यज्ञ में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शैल दीदी ने कहा कि संस्कारित बाल पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य संवार सकती है। वर्तमान समय में...