हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। गायत्री जयंती महापर्व की पूर्व संध्या पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में मंगलवार को जन-जागरण और आत्मिक उन्नति के उद्देश्य से भव्य दीप रैली निकाली गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या और महिला मंडल प्रमुख शैफाली पंड्या ने मशाल और दीप लेकर रैली का नेतृत्व किया। देश-विदेश से आए हजारों साधकों की मौजूदगी में अध्यात्म, सेवा और संस्कारों का संदेश दिया गया। गायत्री जयंती महापर्व का मुख्य आयोजन बुधवार को होगा। गायत्री जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि जीवन के संग्राम का नाम ही अध्यात्म है। यह भी पढ़ें- शांतिकुंज में गायत्री जयंती से पहले निकली दीप रैली मनुष्य को जीवन में अनेक चुनौतियों, परिस्थ...