शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण की मांग उठाई
हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मंगलवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह से मुलाकात कर शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव सौंपे। उन्होंने विशेष रूप से शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित क्षेत्र की बदहाल स्थिति सुधारने और पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की मांग उठाई। सचिव ने सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुनील सेठी ने कहा कि भूपतवाला स्थित शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे प्राधिकरण द्वारा विकसित स्पोर्ट्स स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। क्षेत्र में फैली गंदगी के कारण वहां दीवारों पर बनाए गए देश के महान व्यक्तित्वों के चित्र भी खराब हो रहे हैं। उन्होंने आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.