खगडि़या, अक्टूबर 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में शांति, सद्भाव सत्य अहिंसा, के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कां प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश में सभी संप्रदाय के लोगों को जोड़कर अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन, डांडी आंदोलन, असहयोग आंदोलन चलाकर अंग्रेजों से हिंदुस्तान को 15 अगस्त 1947 को आजादी दिलाई। आज मोदी सरकार गांधी जी के सपनों का हिंदुस्तान को बदलना चाहती है देश के अंदर संप्रदायिक तनाव हिंदू, मुसलमान सिख, ईसाई के बीच में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर देश की एकता अखंडता को तोड़ने का काम कर रहा है। यह भ...