गंगापार, फरवरी 25 -- कौंधियारा थाना परिसर में रमजान और होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा, ग्राम प्रधान व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने दोनों पर्वों के दौरान आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि आगामी पर्वों के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई और सुझाव लेते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...