चम्पावत, जून 11 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी नगर पंचायत चुनाव में सभासदों के नतीजे घोषित किए गए। शांति, संगीता, नवल और बबलू सभासद चुने गए। सभासद के चार पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पाटी में गुरुवार को सभासद के निर्वाचन की घोषणा की गई। आरओ दिनेश सिंह दिगारी ने बताया कि रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी ने जीत दर्ज की। शांति देवी को 166, खीमा देवी को सौ और रुक्मणी देवी को 86 वोट मिले। नोटा में आठ और चार वोट अवैध घोषित किए। जौलाड़ी वार्ड से बबलू पाटनी ने जीत दर्ज रही। बबलू सिंह उर्फ बलराज पाटनी को 151, दिनेश मेहता 129, कमल सिंह को 86, मनीषा को 64, विवेक सिंह को 57 वोट मिले। 17 वोट अवैध और एक वोट नोटा को मिला। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली विजेता बने। नवल पचौली को 183, संजय प्रसाद को 161, विनोद सोराड़ी को 97 और दीपक सोराड़ी को 41 ...