गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक महकमा काफी अलर्ट है। प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जाएगी। शहर व ग्रामीण इलाकों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और गश्त लगाती रहेगी। डीएम पवन कुमार सिन्हा व एसपी विनय तिवारी के संयुक्तादेश के तहत जिलेभर में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर करीब 250 दंडाधिकारी व 1200 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक दंडाधिकारी के साथ 01 पुलिस अफसर और 04 जवान तैनात रहेंगे। वहीं,संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी। जिले के प्रमुख चौक-चौराहे, शहरी क्षेत्रों व चिह्नित स्थलों पर इनकी तैनाती जाएगी। इसके अलावा सभी बीडीओ,सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.