गिरडीह, फरवरी 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। वैलेंटाइन डे का भी संगठन ने विरोध किया। मौके पर धनबाद विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडे, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष रितेश पांडे, जिला मंत्री कुंदन केसरी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला महामंत्री पंकज कुमार पांडे, जिला मंत्री शुभम झा, राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिला अध्यक्ष अजय देव, राष्ट्रीय महिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.