गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर सोमवार शाम को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व देश के बलिदानियों की याद में एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने देश के लिए शहीद हुए इन सच्चे सपूतों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एक मिनट का मौन धारण कर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। समिति अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, लाल चंद रोहिल्ला, जगबीर सिंह सुखराली आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...