गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बस स्टैंड स्थित वृद्धा आश्रम में समाजसेवियों के द्वारा शनिवार देर शाम को दीये जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। मौके पर डॉक्टर समीर राज चौधरी ने भी वहां पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संध्या मिश्रा ने बताया कि हर वक्त सीमा पर तैनात रहकर हम सभी की रक्षा देश के जवान करते हैं। जिनकी वजह से आज हम सुरक्षित अपने घरों पर हैं। कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों को हम कभी भूल नहीं सकते हैं। मौके पर संध्या मिश्रा, अनिमेष देव, विनीत जालान, अमित विक्रम, किरण बाला, केशव सिंघानिया, भारती कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...