रांची, फरवरी 8 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के शकरपदा गांव निवासी शहीद हवलदार स्व. सोमा उरांव की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। मंत्री ने कहा कि देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर करनेवाले वीर जवानों के प्रति हम सभी के मन में विशेष सम्मान का भाव होना चाहिए। हवलदार ने आठ फरवरी 2010 को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में कर्तव्य पालन के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे तब से हर वर्ष गांव में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके साहस को नमन किया जाता है। मौके पर मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, पौलूस तिर्की, बंधु टोप्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.