गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम। शहीद हवलदार रूपचंद गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 25 से 31 दिसंबर तक चले इस कैंप में विद्यार्थियों को ड्रग्स एब्यूज, रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा और स्वच्छ भारत अभियान जैसे सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। शिविर के दौरान पोस्टर प्रतियोगिताओं, रैलियों और योग सत्रों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव ने स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वॉलंटियर्स को पुरस्कृत किया गया, जिसमें सन्नी, आकाश, अंकित और पवन का विशेष योगदान रहा। यह शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने में बेहद सफल रहा। विप्र फाउंडेशन हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-चार स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.