शहीद हवलदार कुंदन सिंह को 26वीं पुण्यतिथि पर किया याद
पिथौरागढ़, अगस्त 19 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। ऑपरेशन विजय के वीर शहीद 4 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत को 26वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। मडेगांव में स्थित स्मारक में परिजनों, पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वर्ष 2000 में कश्मीर क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों के दौरान देश की रक्षा करते हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत ने अदम्य साहस का परिचय दिया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। 12 कुमाऊं रेजीमेंट के मानद लेफ्टिनेंट तारा सिंह व सूबेदार विनोद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने सैन्य परंपरा के अनुसार शहीद को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों की ओर से सूबेदार मेजर रिटायर सुरेश पुनेरा ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान में शहीद की माता खीमा देवी को पूर्व सैनिक संगठन की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.