शहीद स्मारक में चला सफाई अभियान
हजारीबाग, मई 24 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रविवार सुबह हजारीबाग के शहीद स्मारक परिसर में भगवा ध्वज समिति की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में विधायक प्रदीप प्रसाद समर्थकों के साथ शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। सफाई के बाद शाखा लगाकर ध्वज प्रणाम व प्रार्थना की गई तथा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्वच्छता और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान सेवा प्रमुख अभिमन्यु कुमार सफाई के क्रम में फिसलकर घायल हो गए। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.