हरदोई, जुलाई 7 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के ऐतिहासिक शहीद स्थल रुइया गढ़ी का ईको टूरिज्म के रूप में पर्यटन विकास की कवायद अधर में अटक गई है। जनपद स्तर से दो चरणों में भेजा गया प्रस्ताव को कई महीने बाद भी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने का इन्तजार हो रहा है। इससे लोगों में मायूसी छा गई है।

1857 की क्रांति 1857 की क्रांति में रुइया गढ़ी का भी योगदान है। यहां के राजा नरपति सिंह ने अंग्रजों की गुलामी स्वीकार करने के बजाय जंग लڑی। कई अंग्रेज अफसरों को मार गिराया और उनकी सेना को खदेड़ दिया। बाद में भारी भरकम सैनिकों के साथ अंग्रेजों ने दुबारा चढ़ाई की। इसमें कई दिनों तक चले युद्ध के बाद राजा नरपति सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। 15 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजय दिवस कार्यक्रम में रुइया गढ़ी आए थे। तब यहां का पर्यटन विक...