शहीद सैनिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
नैनीताल, जून 10 -- नैनीताल, संवाददाता। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में बुधवार को विद्यालय स्तरीय ब्लॉक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती एवं डॉ. रेनू ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार व महिला ब्लॉक खेल समन्वयक कंचन रावत भी रहीं। प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का सभी वर्गों में दबदबा रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 बालक एवं बालिका, अंडर-17 बालक एवं बालिका और अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की कुल छह टीमों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य मेहता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए विद्यालय की ओर से दो माह का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.