गंगापार, दिसम्बर 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। देश की सीमा पर प्रत्येक समय डटकर दुश्मनों को मुकाबला लेने वाले सैनिकों के वीरगति प्राप्त हो जाने के बाद उनके परिवार की कितनी उपेक्षा होती है, यह मदरामुकन्दुपुर के डांडी बस्ती में पहुंच देखा जा सकता है। उक्त बस्ती के शहीद सैनिक रविशंकर यादव के घर तक सड़क नहीं पहुंच सकी। 26 दिसंबर को रविशंकर यादव की पुण्य तिथि मनाई जानी है। शहीद सैनिक के बेटे अखिलेश यादव व उनके बस्ती तक जाने का पक्का रास्ता न होने से काफी मर्माहत हैं। बताया कि शासन प्रशासन से बार-बार कहने पर अब तक सड़क निर्माण करानें की जिम्मेदारी नहीं ली। अब वह सड़क बनाने के लिए लोगों से चंदा मांग रहे हैं। वर्ष भर पहले पुण्य तिथि पर स्थानीय सांसद उज्जवल रमण सिंह पहुंचे थे, उनके सामने सड़क समस्या का जिक्र लोगों ने किया तो उन्होंने शहीद के घर तक सड़...