बागपत, मार्च 19 -- चांदीनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने गुरुवार को ढिकौली पहुंचकर शहीद सुबेदार मेजर संदीप ढाका को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। ढिकौली निवासी सूबेदार मेजर संदीप ढाका की जम्मू कश्मीर में एक मिल्ट्री आप्रेशन के दौरान हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके शव का ढिकौली गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। गुरुवार को रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ढिकौली गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के आवास पर पर परिजनों को सांत्वना दी। शहीद सूबेदार मेजर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवार के दुःख में सहभागी बनते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में...