पटना, मार्च 2 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गया जिले के गुरुआ प्रखंड में शहीद सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी को एक एकड़ बंदोबस्त जमीन के कागजात सौंपे। यह जमीन परैया अंचल के मौजा मंझियावां, थाना संख्या 126, खाता संख्या 331, खेसरा संख्या 2340 में स्थित है। सूबेदार संतोष कुमार फरवरी 2025 में लेह-लद्दाख में हुए एक बम विस्फोट में शहीद हो गए थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सूबेदार संतोष कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। एनडीए सरकार शहीदों की शहादत को नमन करती है और उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। बलिदानियों के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री चौधरी ने कहा कि मेरे पिता भी सैनिक थे और उन्होंने तीन-तीन युद्ध लड़े हैं। मैं सैनिक परिवार के त्याग और समर्पण को भली-भांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.