बागपत, मार्च 22 -- चांदीनगर। ढिकौली गांव में शहीद सूबेदार मेजर संदीप ढाका के आवास पर उनकी आत्मा की शांति और गांव की सुख शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां अर्पित करते हुए शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। ढिकौली गांव में शहीद सूबेदार मेजर संदीप ढाका की तेरहवीं पर उनके आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने आहुंतियां अर्पित की। गांव की सुख शांति के लिए भी कामना की। इस मौके पर पंडित संजय शास्त्री, कृष्ण पाल, एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, लाखन आर्य, संदीप प्रधान, जयकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...