रुद्रपुर, फरवरी 3 -- सितारगंज। गांव गोठा में समाजसेवी मनजिंदर सिंह मोमी के सहयोग से शहीद सुनील कुमार की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह और ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। दोनों अतिथियों ने शहीद सुनील कुमार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान के बिना राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान संभव नहीं है तथा उनकी स्मृति में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ अनुशासन, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। वहीं, टूर्नामेंट के शुभारंभ पर खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। यहां सभासद दीपक गुप्ता, राघवेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.