शहीद सुखदेव और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर आयोजित हुआ समारोह
संभल, मई 16 -- क्षेत्र में महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर और पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सेमरटोला स्थित राजेश कुमार पब्लिक स्कूल में किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र द्वारा महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्रांतिकारी सुखदेव के जीवन और देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना थी और जलियांवाला बाग हत्याकांड का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। यह भी पढ़ें- पृथ्वीराज चौहान का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत उन्होंने कहा कि सुखदेव, भगत सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.