औरंगाबाद, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बारुण प्रखंड अंतर्गत टेंगरा पंचायत में गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में डीएम अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं आदि ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा का आयोजन तिरंगा यात्रा टेंगरा पंचायत सरकार भवन से शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक स्थल तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों एवं 'वंदे मातरम्' के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। स्मारक स्थल पर डीएम अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा : राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग...