औरैया, मई 20 -- अछल्दा, संवाददाता। 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कानपुर के अधिकारियों और जवानों ने मंगलवार को ग्राम पैतुआ बघईपुर पहुंचकर शहीद सिपाही प्रदीप कुमार के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद के अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहीद सिपाही प्रदीप कुमार 13वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात थे। 20 मई 2005 को वह एक अधिकारी और 10 अन्य जवानों के साथ बिना सैन्य दल अभ्यास के लिए स्वराज माजदा वाहन से कानूबाड़ी स्थित समवाय से रवाना हुए थे। जब दल दिल्लीघाट पुल से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे उल्फा आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। आतंकवादियों की अंधाधुंध फायरिंग में कई जवान घायल हो गए, जिनमें प्रदीप कुमार भी ...