चतरा, अक्टूबर 2 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर टंडवा बजार प्रांगण में शहीद सहदेव यादव की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस पुण्य तिथि पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद कालीचरण सिंह एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पुन्य तिथि के मौके पर परिजनों ने सबसे पहले आदमकद प्रतिमा स्थल पर पूजा अर्चना किया और माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य गणमान्य लोगों ने बारी बारी से शहीद सहदेव यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित माल्यार्पण कर नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि सहदेव यादव एक व्यक्ति ही नहीं एक विचार भी और दबे कुचलें, गरीब गुरबों का मसीहा भी थे। आपको बता दें कि आज के ही दिन यानी 2 अक्टूबर 1992 को देर शाम में अपराधियों ने यादव विक्रम स...