सासाराम, मार्च 18 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भोखरी गांव में शहीद इंस्पेक्टर सतानंद सिंह की जयंती बुधवार को उनके पैतृक गांव में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि शहीद सतानंद सिंह इस इलाके के लिए ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी शहादत से युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि मुसीबत से कैसे लड़ा जाता है। अपने देश की सेवा कैसे की जाती है। अपनी मिट्टी के लिए जान कैसे दी जाती है। उनकी शहादत को हम नमन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...