रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोमिन अंसारी पंचायत की ओर से गुरुवार को कडरू में अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह की जयंती पर सभा का आयोजन किया गया। हफीजुल हसन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके सम्मान में कई मांगें रखीं। शहीद शेख भिखारी के नाम पर एक विवि स्थापित करने की मांग की गई। कार्यक्रम के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मोमिन अंसारी पंचायत के सदर हफीजुल हसन, महासचिव मोहम्मद कुतुबुद्दीन अंसारी, अंजुमन इस्लामिया के सदर जैनुल आबेदीन और महासचिव सुजाउद्दीन अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...