कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहर के लाल शहीद शुभम द्विवेदी व अन्य सभी शहीदों को श्रद्धांजलि व ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना के पराक्रम को सम्मानित करने के लिए 22 अप्रैल को शाम चार बजे लाजपत भवन, मोतीझील में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि, बद्रिका आश्रम धाम के शंकराचार्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, शुभम की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...