कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से किदवई नगर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बाते वर्ष पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की स्मृति में अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में 86 यूनिट रक्तदान हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.अनुराग मेहरोत्रा (आईएमए अध्यक्ष) ने शुभम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शुभम के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी व पत्नी ऐशान्या समेत अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...