शहीद शिवशंकर कुमार को विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
भागलपुर, जून 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश एवं पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने बरैनी गांव पहुंचकर शहीद शिवशंकर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों विधायकों ने शहीद के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा परिवार का हालचाल जाना। विधायकों के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद के घर पर एकत्र हुए। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। शहीद शिवशंकर कुमार, विनय कुमार के इकलौते पुत्र थे और असम राइफल्स के मेडिकल विभाग में जम्मू-कश्मीर में कार्यरत थे। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई, जिसके चलते आठ मई को उनका निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- शहीद शिवशंकर कुमार को विधायकों ने दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.