कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। शहीद जन जागरण अभियान के तहत तरुण शहीद शालिग्राम शुक्ला की जयंती पर नाना राव पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने युवा चेतना सभा आयोजित की। पुष्प अर्पित कर उन्हें एक समर्पित सच्चा स्वाधीनता सेनानी बताया। सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि शहीद शुक्ल ने अपनी शहादत देकर दल के कमांडर इन चीफ चंद्रशेखर आजाद की रक्षा की थी। शहीद स्मारक स्थल का सुंदरीकरण करने की प्रशासन से मांग की गई। संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। सभा में पूर्व छात्र नेता उमेश शुक्ला, पूर्व शिक्षक अनिल त्रिपाठी, बीडी जयसवाल, दीप पांडे भारतेंदु पुरी, दीनानाथ द्विवेदी, वेदांश पांडे, अभिषेक चौहान, दिलीप दीक्षित, प्रतिभा साहू, पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला, मनो...