शहीद वीर बुधु भगत कॉलेज में तीन दिनी खेलकूद शुरू
रांची, अगस्त 29 -- चान्हो, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज, चान्हो में शनिवार को 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य शुक्रमनी कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर अवसर और मंच देने की है। वरिष्ठ शिक्षक सफीउल्लाह अंसारी और प्रभारी खेल शिक्षक सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मेदिनीपुर इंटर कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.