जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- भारत के महान सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद को उनके शहादत दिवस पर टेल्को उर्दू स्कूल में आज याद किया गया और उन्हें खिराज ए अकीदत पेश किया गया। विदित हो कि आज ही के दिन 10 सितंबर, 1965 को वीर अब्दुल हमीद ने बहादुरी के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से पाकिस्तान के चार पैटर्न टैंकों को ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को पीछे उनके घर में धकेल दिया।

वीरता का परिचय इसके कारण पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीय सेना को विजय प्राप्त हुई। हालांकि देश के लिए लड़ते लड़ते वीर अब्दुल हमीद शहीद हो गए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने वीर अब्दुल हमीद को खिराज ए अकीदत‌ पेश करते हुए कहा के अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान कर दी और वीरगति को प्रा...