सीतापुर, मार्च 14 -- संदना, संवाददाता। सिधौली विधानसभा क्षेत्र में शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही भव्य रथ यात्रा का सिलसिला लगातार जारी है। इस रथ यात्रा का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत द्वारा किया गया था। तब से यह यात्रा सिधौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को वीरांगना ऊदा देवी पासी के अदम्य साहस और बलिदान की गाथा से अवगत करा रही है। इसी क्रम में शनिवार को यह रथ यात्रा विकास खण्ड गोंदलामऊ क्षेत्र के गोंदलामऊ, कबीरपुर, गोपालपुर तेरवा गांव पहुंची। रथ यात्रा के गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लोगों को बताया गया कि सिधौली में वीरांगना ऊदा देवी पासी क...