गाजीपुर, जुलाई 18 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव निवासी आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान विजय शंकर राय की 34वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शहीद के पुत्र सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रेम शंकर राय तथा उपनिरीक्षक चंद्रभान प्रताप राय ने सबसे पहले पुष्पांजलि अर्पित की। उपनिरीक्षक चंद्रभान प्रताप राय ने कहा कि विजय शंकर राय 18 जुलाई 1992 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए बम विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। यह भी पढ़ें- शहीद नायब सूबेदार विजय शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।...