मुंगेर, सितम्बर 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुंगेर जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस, अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस तथा शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया गया। वक्ताओं ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रयासों की भी सराहना की। यह भी पढ़ें- शहीद रामफल मंडल की डाक टिकट जारी होने पर जताया आभार कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बंटी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मदन...