मुंगेर, अगस्त 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।अति पिछड़ा सेना की ओर से रविवार को दलहट्टा दुर्गा स्थान परिसर में अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा सेना के संयोजक मुनीलाल मंडल ने की, जबकि संचालन गोपाल मंडल ने किया। मुख्य अतिथि जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल एवं जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रामफल मंडल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में महज 19 वर्ष की उम्र में अपने प्राण न्योछावर करने वाले रामफल मंडल के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि मधुबनी-झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा शहीद रामफल मंडल पर डाक टिकट जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही ...