सीतामढ़ी, जून 23 -- सीतामढ़ी। जंगे आजादी की लड़ाई में फांसी को गले लगानेवाले अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत समारोह सह शहीदी मेला के सफलता के लिए मंगलवार को शहीद रामफल मंडल विचार मंच सह धानुक उत्थान महासंघ की संयुक्त बैठक शहीद के पैतृक गांव मधुरापुर, बाजपट्टी में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने की। मौके पर मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम सिंह मंडल ने कहा कि शहीद रामफल मंडल भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए फांसी को गले लगाकर देश को आजाद कराया, लेकिन जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस एवं शहीदी मेला को राजकीय मेला घोषित कराने, शहीद रामफल मंडल को राजकीय सम्मान दिलाने, उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने व समाज के सशक्तिकरण के लिए 23 अगस्त श...