शहीद रामफल की शहादत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: निशांत
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- बाजपट्टी। अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर रविवार को उनके पैतृक गांव मधुरापुर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शहीद रामफल मंडल की नवस्थापित प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद रामफल मंडल की शहादत देशभक्ति, साहस और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की अद्वितीय मिसाल है, जो नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीद रामफल मंडल ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। उनके जीवन से हमें अत्याचार और अन्याय के खिलाफ अडिग रहने की सीख मिलती है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिहार के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित-श्रवण उन्होंने कहा कि शहीद के जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए पूर्व मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.