नई दिल्ली, जून 13 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित शहीद राजगुरु कालेज आफ अप्लाइड साइंस में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की 12 साल की उपलब्धियों और मशरूम स्किल डेवलपमेंट की प्रदर्शनी देखी। साथ ही कालेज के मैदान में पौधारोपण भी किया। कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापकों व उत्कृष्ट छात्राओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट करके उस पर चर्चा की। मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री के भारत के नवनिर्माण के विजन पर कहा की भाजपा सरकार आज के युवाओं की कल्पना को भलीभांति समझती है और युवाओं की कल्पना के नए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. पायल मागो, प्रो. अभिषेक टंडन, मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा आदि मौजूद रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान की ...