मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ एवं ई-रिक्शा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को बैरिया गोलंबर चौक स्थित संघ के प्रधान कार्यालय (अब्बास भवन) में मो. अब्बास की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ए.आर. अन्नू एवं महासचिव मो. इलियास इलू ने संयुक्त रूप से की। उपस्थित सदस्यों ने मो. अब्बास को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया गया। पढ़ने वाले गरीब बच्चों को आर्थिक व अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई। संघ के उपाध्यक्ष पप्पू झा, चन्द भूषण झा, मदन जी, चांदनी देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, सलोनी सहित ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- शहीद मो. अब्बास की पुण्यतिथि मनी यह भी पढ़ें- ...