देहरादून, मार्च 17 -- शहीद मेख बहादुर कैंट कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को धाद की ओर से फूलदेई के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में पारम्परिक फूलदेई की फेरी के साथ बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई गाते हुए दहलीजों पर फूल डाले। इस अवसर शहीद मेख बहादुर कैंट कन्या इंटर कॉलेज और कैंट जूनियर हाईस्कूल देहरादून के 60 बच्चों ने चित्रकला और लेखन के माध्यम से अपनी भावनाओं के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में 12 बच्चों को उनकी विशिष्ट रचनाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कोना कक्षा का के मुख्य संयोजक गणेश चंद्र उनियाल ने बताया कि फूलदेई में हर वर्ष प्रदेश के बच्चों को उनकी अभिव्यक्ति के लिए एक मंच देने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। लोगों के सहयोग से उत्तराखंड के दूर दराज के स्कूलों के बच्चों तक फूलदेई शीट भिजवाई जाती है। जिस...