शहीद मुकेश बाबू को श्रद्धासुमन, परिवार के पुनर्वास की बड़ी मांग
कन्नौज, अगस्त 3 -- तालग्राम, संवाददाता। असम में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के एएसआई शहीद मुकेश बाबू के पैतृक गांव असेह स्थित समाधि स्थल पर सोमवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने सरकार से शहीद परिवार के सम्मान और पुनर्वास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। पूर्व विधायक ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का सम्मान केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सरकार को उनके परिवार के भविष्य की भी पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि शहीद मुकेश बाबू के परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए, गांव तक बेहतर सड़क का निर्माण कराया जाए, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.