सुल्तानपुर, मई 10 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजमार्ग किनारे महेशपुर पांडेयपुर संपर्क मार्ग पर शहीद महेंद्र पाण्डेय की स्मृति में बनाया गया प्रवेश द्वार वर्षों से जर्जर हालत में है। प्रवेश द्वार का एक पिलर बीच से टूटकर आगे की ओर झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं समेत सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पिलर के कारण प्रवेश द्वार का हिस्सा कभी भी गिर सकता है, जिससे जानमाल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। इस संबंध में श्याम नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि सचिव से वार्ता क...