शहीद महाबीर महली का शहादत दिवस मनाया
रांची, मई 13 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में बुधवार को सीआरपीएफ जवान शहीद महाबीर महली का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों अमरदीप पांडे और पिनाके चक्रवर्ती ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जवानों ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शहीद की पत्नी और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया गया कि महाबीर महली सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन में पदस्थापित थे और 13 मई 1984 को पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। मौके पर मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रमेश महली, शहीद की पत्नी बृंगी देवी, पुत्र सुभाष महली, अंजनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, साहिल महली, प्रीति देवी, रूपा देवी सहित अन्य परिजन और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.