शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- श्री गुरु नानक मानव समिति एवं पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से रविवार को महान क्रांतिकारी एवं 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई संस्था के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा कि मंगल पांडे ने विदेशी शासन के विरुद्ध साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणादायक शुरुआत बना और आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना का संचार करता रहा। उन्होंने कहा कि शहीद मंगल पांडे का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- शहीद मंगल पांडे की जयंती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रखर शर्मा, सुमित शुक्ला, काजल जैसवाल, रोहन राठौर, अनूप मिश...