कानपुर, मई 10 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने प्रथम क्रांति की 170वीं वर्षगांठ पर नानाराव पार्क में प्रथम क्रांति नायक शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें महान क्रांतिकारी देशभक्त बताया। समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि उन्हें देश आजीवन याद रखेगा। शहीद की जीवनी पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाई जाना चाहिए। समिति का संचालन महामंत्री संदीप साहू ने किया। बीडी जायसवाल, विकास मल्होत्रा, संतोष शर्मा, अनिल त्रिपाठी, दीनानाथ द्विवेदी, अजीत कुमार, हर्ष वर्मा, वेदांश पांडे, रवि दत्त मिश्रा, प्रतिभा साहू, माजिद इरशाद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...