गया, मई 29 -- शहर के कोयरीबारी शहीद भगत सिंह मोड़ के पास अचानक जलापूर्ति पाइप फटने से 15 फीट ऊंचा फब्बारा निकलने लगा। इससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी हुयी। लोग इस फब्बारे को अपने कमरे में कैद करते रहे। लोगों ने बताया कि यहां गुरुवार की रात किसी कंपनी के लोग पाइप बिछाने के दौरान जलापूर्ति पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह से थोड़ा-थोड़ा पानी बह रहा था। शाम में बहुत तेज फब्बारा निकलने लगा। करीब एक घंटे तक हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। इसके बाद बुडको के पदाधिकारियों को सूचना देने के बाद इसे बंद कराया गया। बुडको के पदाधिकारी ने बताया कि एक जगह नहीं शहर में कई जगह लोग इसी तरह जलापूर्ति पाइन लाइन क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। किसी को अगर कार्य करना है तो वह संबंधित पदाधिकारी से पहले बिछाये गये पाइप की जानकारी ले उसके बाद खु...