शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
संभल, सितम्बर 29 -- ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया कल्याणपुर में सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत सचिवालय के पास मुखिया के घर पर सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया। एसएस चैरिटेबल ब्लड सेंटर मुरादाबाद से पहुंचे डॉ. दौरेंद्र सिंह, डॉ. जावेद और उनकी टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्तदान कराया। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं को बताया कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय जांच के बाद नियमित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। उन्होंने रक्तदान से पहले पर्याप्त पानी और पौष्टिक भोजन लेने तथा रक्तदान के बाद कुछ समय आराम करने एवं पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शिविर में 16 लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.